वंशागति के क्रोमोसोम सिद्धांत  |  क्रोमोसोम सिद्धांत की  A2Z पूरी जानकारी हिंदी में

सोचिए Mendel ने 1866 में अपने प्रयोगों के नतीजे दुनिया को बताए, लेकिन उन्होंने खुद कभी नहीं देखा कि आखिर वो Factors (जिन्हें आज हम Genes कहते हैं) शरीर में कहाँ रहते हैं और एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक कैसे जाते हैं। यह रहस्य सुलझाया वंशागति के क्रोमोसोम सिद्धांत ने।

यह सिद्धांत कहता है कि Genes, Chromosomes पर स्थित होते हैं और Chromosomes ही वंशागति (Heredity) के वाहक (Carriers) हैं। यानी मातापिता से बच्चों में जो गुण जाते हैं, वो Chromosomes के ज़रिए जाते हैं।

यह टॉपिक जेनेटिक्स की सबसे मज़बूत नींवों में से एक है। इसे एक बार अच्छे से समझ लिया, तो आगे के सारे टॉपिक्स आसान हो जाते हैं।

परीक्षा की दृष्टि से महत्व

यह टॉपिक निम्नलिखित प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है:

• NEET जेनेटिक्स अध्याय में इस सिद्धांत से सीधे प्रश्न पूछे जाते हैं

• UPSC (Prelims + Mains) विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सेक्शन में यह एक स्कोरिंग टॉपिक है

• State PSC (MPPSC, UPPSC, BPSC आदि) सामान्य विज्ञान में यह बारबार पूछा जाता है

• VYAPAM • मध्यप्रदेश की परीक्षाओं में बायोलॉजी में यह आता है

• SSC CGL / CHSL General Science में Chromosomes और Heredity से जुड़े प्रश्न आते हैं

• Railway (RRB NTPC, Group D) Science सेक्शन में यह उपयोगी टॉपिक है

इस टॉपिक से वैज्ञानिकों के नाम, सिद्धांत के मुख्य बिंदु, Linkage और Morgan के प्रयोग सभी से प्रश्न आते हैं।

वंशागति का क्रोमोसोम सिद्धांत की पृष्ठभूमि

Mendel के नियमों को 1900 में तीन वैज्ञानिकों ने एक साथ पुनः खोजा • Hugo de Vries, Carl Correns और Erich von Tschermak। लेकिन तब भी यह स्पष्ट नहीं था कि Genes आखिर कहाँ होते हैं।

उसी दौर में Walther Flemming ने Chromosomes की खोज की थी और यह देखा गया था कि Chromosomes का व्यवहार Meiosis के दौरान Mendel के Factors के व्यवहार से बिल्कुल मेल खाता है।

इसी समानता को देखकर   Sutton और Boveri वैज्ञानिकों ने एक क्रांतिकारी सिद्धांत दिया।और इसको ही वंशागति का क्रोमोसोम सिद्धांत (Chromosomal Theory of Inheritance) कहा गया जिसे  सबसे पहले दो वैज्ञानिकों ने स्वतंत्र रूप से प्रस्तावित किया:

वंशागति का क्रोमोसोम सिद्धांत

• Walter Sutton  एक अमेरिकी व्यक्ति जो Grasshopper पर काम कर रहे थे। उन्होंने 1902-1903 में बताया कि Chromosomes जोड़ों में होते हैं और Meiosis के दौरान अलग होते हैं -ठीक वैसे जैसे Mendel के Factors से पता  चलता है 

• Theodor Boveri  एक जर्मन वैज्ञानिक थे जिन्होंने Sea Urchin पर प्रयोग करके बताया कि सामान्य विकास के लिए पूरे Chromosome Set का होना ज़रूरी है।

दोनों के योगदान को मिलाकर इसे Sutton-Boveri Theory भी कहते हैं।

वंशागति का क्रोमोसोम सिद्धांत सिद्धांत के मुख्य बिंदु

यह सिद्धांत कई महत्वपूर्ण तथ्यों पर आधारित है जो परीक्षा में सीधे पूछे जाते हैं:

• Genes, Chromosomes पर स्थित होते हैं

• Chromosomes जोड़ों (Pairs) में होते हैं ,ठीक वैसे जैसे Genes के Allele जोड़ों में होते हैं

• Gamete बनते समय (Meiosis में) Chromosomes अलग होते हैं ,ठीक Mendel के पृथक्करण के नियम की तरह

• Fertilization के समय दो Gametes मिलते हैं और Chromosome की संख्या फिर से दोगुनी हो जाती है , ठीक Alleles के जोड़ों की तरह

• एक Chromosome पर कई Genes होते हैं इन्हें Linked Genes कहते हैं

• Homologous Chromosomes के बीच Crossing Over होता है जिससे नए Allele Combinations बनते हैं

Mendel के नियमों और Chromosomes के व्यवहार में समानता

यह समझना परीक्षा के लिए बहुत ज़रूरी है। Sutton ने यही समानता देखी थी।

Mendel का नियम:

• Factors (Genes) जोड़ों में होते हैं

• Gamete बनते समय Factors अलग होते हैं (Segregation)

• अलग अलग Factors स्वतंत्र रूप से अलग होते हैं (Independent Assortment)

Chromosomes का व्यवहार:

• Chromosomes भी जोड़ों (Homologous Pairs) में होते हैं

• Meiosis में Chromosomes अलग होते हैं

• अलग अलग Chromosome Pairs स्वतंत्र रूप से अलग होते हैं

यही समानता वंशागति के क्रोमोसोम सिद्धांत की नींव है।

Thomas Hunt Morgan और प्रायोगिक प्रमाण -Sutton और Boveri ने सिद्धांत दिया, लेकिन इसे प्रयोगों से साबित किया – Thomas Hunt Morgan ने।

Morgan के शोध जाने 

• Morgan ने Drosophila melanogaster (Fruit Fly – फल की मक्खी) पर काम किया

• Drosophila को क्यों चुना? क्योंकि इसमें केवल 4 जोड़े Chromosomes होते हैं, यह तेज़ी से प्रजनन करती है और बहुत सस्ती है

• Morgan ने 1933 में नोबेल पुरस्कार जीता

Morgan की खोज:

• उन्होंने पाया कि कुछ Genes साथसाथ वंशागत होते हैं इसे Linkage कहा

• उन्होंने Sex Linked Inheritance को साबित किया X Chromosome पर White Eye Gene की खोज

• उन्होंने Crossing Over और Gene Mapping की नींव रखी

Linkage क्या होता है?

यह टॉपिक परीक्षाओं में अलग से पूछा जाता है।

• जब एक ही Chromosome पर दो या अधिक Genes साथ स्थित हों तो वे साथ-साथ वंशागत होते हैं

• इस घटना को Linkage (सहलग्नता) कहते हैं

• Linked Genes, Mendel के Independent Assortment के नियम का पालन नहीं करते

• Linkage दो प्रकार का होता है:

   Complete Linkage – Genes बिल्कुल साथ रहते हैं, अलग नहीं होते

   Incomplete Linkage – Crossing Over के कारण कभी कभी अलग हो जाते हैं

• Morgan ने Drosophila में Incomplete Linkage देखी

Crossing Over क्या होता है?

• Crossing Over वह प्रक्रिया है जिसमें Meiosis के दौरान Homologous Chromosomes के बीच DNA का आदान•प्रदान होता है

• यह Prophase I में होता है

• इससे नए Allele Combinations (Recombinations) बनते हैं

• यह Genetic Variation का एक महत्वपूर्ण कारण है

• Crossing Over की आवृत्ति (Frequency) से Genes के बीच की दूरी मापी जाती है

• दूरी की इकाई Centimorgan (cM) या Map Unit होती है यह Morgan के नाम पर रखी गई है

Recombination Frequency और Gene Mapping

• अगर दो Genes के बीच Crossing Over अधिक होता है, तो वे एक दूसरे से दूर माने जाते हैं

• अगर Crossing Over कम होता है, तो वे पास माने जाते हैं

• Recombination Frequency = (Recombinant Offspring / Total Offspring) × 100

• इस Frequency से Chromosome पर Genes का नक्शा (Linkage Map) बनाया जाता है

• यह Morgan की सबसे बड़ी देन है -Gene Mapping

Sex-Linked Inheritance  Morgan की महत्वपूर्ण खोज

• Morgan ने Drosophila में देखा कि आँखों का रंग (White Eye) X Chromosome से जुड़ा है

• White Eye वाली मादा को सामान्य नर से Cross कराने पर:

   F1 में सभी मादाएं लाल आँखों वाली (X^+ X^w) और सभी नर लाल आँखों वाले (X^+ Y) नहीं आए

   इससे सिद्ध हुआ कि White Eye Gene X Chromosome पर है

• इस प्रकार की वंशागति को SexLinked Inheritance कहते हैं

• मनुष्य में Color Blindness और Haemophilia भी XLinked होते हैं

महत्वपूर्ण तथ्य जो परीक्षा में सीधे काम आएंगे

• वंशागति का क्रोमोसोम सिद्धांत Sutton और Boveri ने दिया था

• इसे Sutton -Boveri Theory भी कहते हैं

• Walter Sutton ने Grasshopper पर काम किया

• Theodor Boveri ने Sea Urchin पर काम किया

• Thomas Hunt Morgan ने Drosophila पर काम किया और इस सिद्धांत को प्रमाणित किया

• Morgan को 1933 में नोबेल पुरस्कार मिला

• Drosophila में केवल 4 जोड़े Chromosomes होते हैं

• Linkage की खोज Morgan ने की

• Gene दूरी की इकाई Centimorgan (cM) है

• Crossing Over से Genetic Variation बढ़ती है

• Genes जो एक ही Chromosome पर होते हैं – Linked Genes कहलाते हैं

• Mendel के Independent Assortment का नियम Linked Genes पर लागू नहीं होता

• मनुष्य में Haemophilia और Color Blindness X Linked Recessive लक्षण हैं

वंशागति के क्रोमोसोम सिद्धांत और Mendel के नियमों में सम्बंध

वंशागति का क्रोमोसोम सिद्धांत दरअसल Mendel के नियमों की जैविक और भौतिक व्याख्या है। Mendel ने Factors की बात की थी लेकिन उन्हें नहीं पता था कि ये Factors कहाँ होते हैं।

Chromosomal Theory ने बताया कि Mendel के Factors ही Genes हैं और ये Chromosomes पर होते हैं। Chromosomes का Meiosis में अलग होना ही Mendel का Segregation का नियम है और अलग-अलग Chromosome Pairs का स्वतंत्र रूप से अलग होना ही Independent Assortment का नियम है।

वंशागति का क्रोमोसोम सिद्धांत के लिए निष्कर्ष

दोस्तों अब आपको पूरा समझ आया होगा की वंशागति का क्रोमोसोम सिद्धांत आधुनिक जेनेटिक्स की नींव है। Sutton और Boveri ने यह बताया कि Mendel के Factors (Genes) दरअसल Chromosomes पर होते हैं और Morgan ने इसे प्रयोगों से साबित किया।

सरल शब्दों में: Chromosomes ही वंशागति के असली वाहक हैं। Meiosis में Chromosomes का अलग होना, Gametes का बनना और Fertilization में मिलना -यही सब Mendel के नियमों की जैविक व्याख्या है।

परीक्षा की दृष्टि से – इस टॉपिक से वैज्ञानिकों के नाम और उनके योगदान, Linkage, Crossing Over, Gene Mapping, और Sex-Linked Inheritance , इन सभी से प्रश्न आते हैं। इन बिंदुओं को ध्यान से याद करें।

वंशागति के क्रोमोसोम सिद्धांत से सम्बंधित प्रश्न और उनके उत्तर (FAQs)

प्रश्न 1: वंशागति का क्रोमोसोम सिद्धांत किसने दिया?

उत्तर: वंशागति का क्रोमोसोम सिद्धांत Walter Sutton और Theodor Boveri ने स्वतंत्र रूप से प्रस्तावित किया इसलिए इसे Sutton-Boveri Theory भी कहते हैं।

प्रश्न 2: इस सिद्धांत का प्रायोगिक प्रमाण किसने दिया?

उत्तर: Thomas Hunt Morgan ने Drosophila melanogaster (Fruit Fly) पर प्रयोग करके इस सिद्धांत को प्रमाणित किया। उन्होंने Linkage, Crossing Over और SexLinked Inheritance की खोज की

प्रश्न 3: Linkage क्या है और यह Mendel के नियम से कैसे अलग है?

उत्तर: जब एक ही Chromosome पर दो या अधिक Genes स्थित हों और वे साथ-साथ वंशागत हों, तो इसे Linkage कहते हैं। Mendel का Independent Assortment का नियम Linked Genes पर लागू नहीं होता क्योंकि ये Genes अलग-अलग Chromosomes पर नहीं, बल्कि एक ही Chromosome पर होते हैं।

प्रश्न 4: Crossing Over क्या है और यह कब होता है?

उत्तर: Crossing Over वह प्रक्रिया है जिसमें Meiosis के Prophase I में Homologous Chromosomes के बीच DNA के टुकड़ों का आदान-प्रदान होता है। इससे नए Allele Combinations (Recombinations) बनते हैं जो Genetic Variation का कारण बनते हैं।

प्रश्न 5: Centimorgan क्या है?

उत्तर: Centimorgan (cM) Genes के बीच की दूरी मापने की इकाई है। यह इकाई Thomas Hunt Morgan के नाम पर रखी गई है। अगर दो Genes के बीच 1% Recombination Frequency होती है तो उनके बीच की दूरी 1 Centimorgan मानी जाती है।

प्रश्न 6: Drosophila को प्रयोग के लिए क्यों चुना जाता है?

उत्तर: Drosophila melanogaster को इसलिए चुना जाता है क्योंकि इसमें केवल 4 जोड़े Chromosomes होते हैं जिससे अध्ययन आसान होता है, यह बहुत तेज़ी से प्रजनन करती है, इसका जीवनकाल छोटा होता है, एक बार में बहुत अधिक संतानें पैदा होती हैं और यह कम खर्चीली है।

प्रश्न 7: Sex-Linked Inheritance क्या है? एक उदाहरण दें।

उत्तर: जब कोई Gene Sex Chromosome (X या Y) पर स्थित हो तो उसकी वंशागति को Sex-Linked Inheritance कहते हैं। उदाहरण: मनुष्य में Color Blindness और Haemophilia X Chromosome पर स्थित Recessive Genes के कारण होते हैं। Morgan ने Drosophila में White Eye Gene के माध्यम से इसे सबसे पहले साबित किया।

प्रश्न 8: Complete और Incomplete Linkage में क्या अंतर है?

उत्तर: Complete Linkage में Genes हमेशा साथ-साथ वंशागत होते हैं और Crossing Over नहीं होता। Incomplete Linkage में Crossing Over के कारण कभी-कभी Genes अलग हो जाते हैं और नए Combinations बनते हैं। Morgan ने Drosophila में Incomplete Linkage देखी थी।

प्रश्न 9: Sutton ने Grasshopper पर काम करके क्या बताया था?

उत्तर: Walter Sutton ने Grasshopper के Chromosomes का अध्ययन करके यह बताया कि Chromosomes जोड़ों में होते हैं, Meiosis में अलग होते हैं और Fertilization में फिर से जोड़ा बनाते हैं। यह व्यवहार बिल्कुल Mendel के Factors (Genes) जैसा था, इसलिए उन्होंने प्रस्ताव दिया कि Genes, Chromosomes पर होते हैं।

Share your love
ABHISHEK SHORI
ABHISHEK SHORI

अभिषेक शोरी एक Government Higher Secondary School Teacher हैं और MSc Biology में पोस्ट ग्रेजुएट हैं। Competition Exam की तैयारी के दौरान उन्हें जीव विज्ञान से गहरा लगाव हुआ, और उसी जुनून ने peakstu.in website को बनाया । इस blog पर वे NEET, UPSC, SSC, PSC, RAILWAY, VYAPAM और अन्य Government Exams के students के लिए 👉 Biology और 👉 Environment से जुड़े topics को सरल हिंदी में explain करते हैं। उनका मकसद एक ही है — शुद्ध और भरोसेमंद जानकारी, मातृभाषा में।


मुझसे जुड़े social media मे


LINKEDINCLICKQUORACLICKINSTAGRAM CLICK YOUTUBE CHANNELCLICK

Leave a Reply